मनीष मल्होत्रा को भी क्या पता था घर पर ऐसे कपड़ों में आ जाएंगी दिशा पाटनी

मुंबई, बॉलीवुड गलियारे में बिना किसी खास ओकेजन के पार्टी थ्रो करने का कल्चर बहुत पुराना है। अक्सर सेलेब्स एक-दूसरे से घुलने-मिलने के लिए न केवल छोटी-छोटी पार्टी प्लान करते हैं बल्कि इस दौरान खुद को सेंसुअस एंड स्टन्निंग स्टाइल में ड्रेसअप करना भी नहीं भूलते ताकि वह एकदम से लाइमलाइट में आ जाएं। वहीं जब ये पार्टी इंडिया के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर हो रही हो, तब तो बात ही अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तो मनीष मल्होत्रा की पार्टी की अपीरियंस विजुअल ट्रीट से कम नहीं होती। वहीं इसमें जो मेहमान आ रहे होते हैं, वो अपना बोल्ड साइड दिखाने में जरा भी कंजूसी नहीं करते।

बीती रात भी बिल्कुल ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दरअसल, मनीष मल्होत्रा ने अपने मुंबई वाले घर पर एक लैविश पार्टी रखी थी, जिसमें डिजाइनर के क्लोस फ्रेंड्स शामिल हुए थे। इस पार्टी में कर्वी एंड फिट फिगर की मालकिन दिशा पाटनी भी पहुंची थीं, जो सिर से लेकर पांव तक इतनी कमाल की लग रही थी कि उन पर से नजरें हटाना बिल्कुल ही नामुमकिन था। खैर, इसका पूरा क्रेडिट उनके कपड़े और उससे बनता हॉट लुक को जाता है, जो एकदम अलग लेवल का लग रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *