दुनिया के अलग-अलग देशों में शराब की खपत के अलग-अलग पैटर्न देखने को मिलते हैं

नई दिल्‍ली: नया साल आते ही दुनियाभर में लोग जश्न मनाने की तैयारी करते हैं। इस जश्न में शराब भी खूब चलती है। दुनिया के अलग-अलग देशों में शराब की खपत के अलग-अलग पैटर्न देखने को मिलते हैं। कुछ देशों में शराब की खपत अधिक होती है, जबकि कुछ में कम। शराब की खपत सांस्कृतिक मान्यताओं, धार्मिक विश्वासों और सामाजिक परंपराओं से काफी प्रभावित होती है।

देश की आर्थिक स्थिति भी शराब की खपत पर असर डालती है। आमतौर पर अधिक विकसित देशों में शराब की खपत ज्‍यादा होती है। आइए, यहां दुनियाभर में शराब की खपत के आंकड़ों और चलन पर नजर डालते हैं। साथ ही यह भी जानते हैं कि क्‍या भारत इस लिस्‍ट में है।लातविया दुनिया में सबसे ज्‍यादा शराब पीने वाला देश है। यहां हर व्यक्ति औसतन 12.9 लीटर शराब पीता है। बीयर सबसे ज़्यादा पसंद की जाती है। लेकिन, लातविया की एक खास शराब ‘रीगा ब्लैक बालसम’ काफी मशहूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *