पटना कोचिंग विवाद में चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर को जेल जाना होगा या उन्हें बेल मिल जाएगी, अब यह कल का दिन तय करेगा. सोमवार को खान सर की तरफ से पटना सिविल कोर्ट में आज अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई है. खान सर की ओर से अधिवक्ता अरविंद कुमार ने याचिका दायर की. उन्होंने कहा, ‘पुलिस ने बेवजह संगीन धाराएं लगाई. लाइइसेंसी हथियार से हवाई फायरिंग में आर्म्स एक्ट का मामला नहीं बनता. दूसरे पक्ष की संतुष्टि के खान सर पर FIR दर्ज की गई.’
खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर कल सुनवाई होगी. खान सर को बेल मिलेगी या जेल जाना होगा, इस पर कल फैसला होगा. उनके विद्यार्थी चाहते हैं कि खान सर को बेल मिले. वहीं ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के विद्यार्थी जेल भेजने की मांग कर रहे हैं.
बीते मंगलवार से चल रहे इस विवाद को लेकर पटना कोचिंग इंडस्ट्री में लगातार सरगर्मियां बढ़ी है. खान सर के गार्डों की गिरफ्तारी और उनके बयान के बाद फैसल खान पर भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है. जिसके बाद खान सर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम दबिश भी देती नजर आई थी. हालांकि अभी तक पटना पुलिस खान सर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. दूसरी ओर खान सर की शिकायत पर ज्ञानबिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद जेल में हैं.