शामली में हिंदू से मुस्लिम बने आयुष मलिक बोले, ‘चाहे कितना भी दबाव क्यों न बनाया जाए

शामली जिले में एक युवक के धर्मांतरण का मामला सुर्खियों में है. आयुष मलिक नाम के युवक ने 12 साल पहले इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था. अब वह मोहम्मद अली नाम से जाना जाता है. परिवार के दबाव के बावजूद वह हिंदू धर्म में वापसी से साफ इनकार कर रहा है.
आयुष मलिक ने बताया कि उसकी मुलाकात चांदनी से फिजियोथेरेपी सेंटर में हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और करीब 12 साल पहले उसने इस्लाम धर्म अपना लिया. चार साल पहले दोनों ने शामली में इस्लामिक रीति-रिवाज से निकाह कर लिया. आयुष (मोहम्मद अली) ने कहा, “मैं 12 साल से इस्लाम में हूं. अब हिंदू धर्म में वापसी मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. चाहे कितना भी दबाव क्यों न बनाया जाए, मैं हिंदू धर्म में वापस नहीं जाऊंगा.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *