राखी सावंत 2010 के एक आत्महत्या से जुड़े मामले में फंस गई हैं। उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। एक सरकारी वकील ने शनिवार, 17 अक्टूबर को बताया कि यहां की एक अदालत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत के खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला 16 साल पहले हुए एक आत्महत्या से जुड़ा है, जो एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया और लोगों के बीच हमेशा अपने बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत अब इस पुराने केस की वजह से खबरों में आ गई हैं।
यह मामला 2010 में हुई एक आत्महत्या से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि राखी सावंत ने अपने टीवी शो के दौरान एक स्थानीय निवासी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिला सरकारी वकील (अपराध) मृदुल कांत श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अंजलि ने शुक्रवार को यह वारंट जारी किया, क्योंकि राखी सावंत कई बार बुलाए जाने के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुईं।