लड़की को सूझ मजाक पुलिस ने चालान काट

रोहतक, गाड़ी चला रहे लोगों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर ट्रैफिक पुलिस तैनात होती है, ताकि लोग ट्रैफिक रुल्स का पालन करें. जो इन नियमों का पालन नहीं करता है, पुलिस उसका चालान काट देती है. ऐसे में ज्यादातर लोग पुलिस के डर से ही हेलमेट से लेकर रेड सिग्नल तक का पालन करते हैं. लेकिन कुछ लोगों को ये सब बस मजाक लगता है.

वे किसी भी तरह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते हैं. हालांकि, पुलिस ऐसे लोगों का फोटो खींच लेती है और चालान ऑनलाइन कट जाता है. लेकिन कुछ लोग अपने नंबर प्लेट को ही निकाल देते हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं. इस वीडियो में एक लड़की को जब पुलिस वाले रोकते हैं, तो वो उनके साथ ही मजाक के मूड में आ जाती है. इस लड़की ने न तो हेलमेट पहना है और न ही स्कूटी का नंबर है. साथ ही ये रॉन्ग साइड में गाड़ी भी चला रही थी.

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *