मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय (गृह विभाग) के अंतर्गत ड्राइवर के 1000 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है, जिसमें युवाओं को मध्य प्रदेश पुलिस बल में सेवा देने का मौका मिलेगा. तो चलिए जानते हैं कैसे करना है आवेदन, वैकेंसी डिटेल्स, सिलेक्शन प्रोसेस और एग्जाम पैटर्न.
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 1000 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 800 पद जिला पुलिस बल के लिए और 200 पद विशेष सशस्त्र बल के लिए आरक्षित हैं.
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.
यह रिक्रूटमेंट प्रोसेस दो स्टेप में पूरी होगी. पहले स्टेप में 4 जनवरी 2027 से एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 100 नंबर की होगी, जिसमें जनरल नॉलेज और लॉजिकल नॉलेज (40 अंक), बौद्धिक क्षमता व मेंटल एप्टिट्यूड (30 नंबर), और साइंस व सरल अंकगणित (30 नंबर) से संबंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन पूछे जाएंगे.