नई दिल्ली, एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं, फिर भी पैसा कमाने की उनकी भूख शांत होने का नाम ही नहीं ले रही है. पहले ट्विटर को खरीदकर एक्स (X) बना दिया और फिर यूजर्स को ब्लू टिक के लिए भी पैसा देने को मजबूर कर दिया. इसकी प्रीमियम सर्विस लेने वालों को इसके लिए अब ज्यादा पैसे चुकाने के लिए तैयार हो जाना चाहिए. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X ने अपने प्रीमियम प्लान की कीमतों में लगभग 35% की बढ़ोतरी की है. और यह बढ़ोतरी सिर्फ अमेरिकी यूजर्स तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि भारती एक्स यूजर्स भी इससे प्रभावित होंगे.
भारतीय यूजर्स को भी अब प्लेटफॉर्म की खास सुविधाओं तक पहुंचने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. वैसे बता दें कि ये बदलाव सिर्फ प्रीमियम+ प्लान वाले यूजर्स के लिए किए गए हैं. बाकी सभी प्लान के लिए, कीमतें वही रहेगी. उनमें कोई बदलाव नहीं हो रहा है.