नई दिल्ली, देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्राहकों के लिए एक बड़ा ऑफर लेकर आई है। रिलायंस रिटेल की सहयोगी कंपनी फैशन फैक्ट्री ‘फ्री शॉपिंग वीक’ की घोषणा की है। यह रिलायंस रिटेल का फैशन डिस्काउंट स्टोर है। यह एक बड़ा शॉपिंग इवेंट है जहां ग्राहकों को सबसे ज्यादा फैशन और सबसे ज्यादा बचत का मौका मिलेगा। यह ऑफर 3 दिसंबर को खुलेगा और 7 दिसंबर तक चलेगा।
कंपनी ने बताया कि इस ऑफर में ग्राहक ₹5000 के कपड़े खरीदेंगे और उन्हें सिर्फ ₹2,000 देने होंगे। मजे की बात यह है कि उन्हें यह ₹2000 भी गिफ्ट और वाउचर के रूप में वापस मिल जाएंगे। यानी आपकी जेब से कुछ भी खर्च नहीं होगा। उन्हें इस खरीदारी पर ₹1000 का एश्योर्ड फ्री गिफ्ट मिलेगा। साथ ही ₹1000 के गिफ्ट वाउचर मिलेंगे। इसका मतलब है कि ग्राहक ₹5000 के फैशनेबल कपड़े लेकर घर जाएंगे, लेकिन उन्हें असल में कुछ भी नहीं देना पड़ेगा।