दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार (21 जुलाई) को सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने को कहा. इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है. अब इस पर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो की प्रतिक्रिया सामने आई है.
गीतांजलि आंग्मो ने कहा, “बहुत खुश हैं. मैं दिल्ली हाई कोर्ट का बहुत शुक्रिया अदा करना चाहूंगी. भारत में नागरिक को अधिकार है कि वो डॉक्टर और अस्पताल का चयन कर सके. उसकी क्या ट्रीटमेंट है वो उसको चूज कर सकता है. जिस तरीके से सोनम को लाया गया था, वो पुलिस के लोग थे. आईसीयू में रखा जिसमें रखने की कोई जरूरत नहीं थी. पहली बात तो हॉस्पिटल में भर्ती करने की कोई जरूरत नहीं थी.”