दिल्ली में NEET पेपर लीक में सरकार से जवाबदेही की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 25 दिन से प्रदर्शन कर रही है. इस प्रोटेस्ट ने अब बड़ा रुख अपना लिया है. सोमवार (20 जुलाई) को हुए CJP के ‘चलो संसद’ मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली के पांच थानों में अब तक 10 FIR दर्ज कराई जा चुकी हैं. इनमें से एक FIR मंगलवार शाम (21 जुलाई) को कनॉट प्लेस पर RAF जवान पर हमले मामले में भी हुई है.
धारा 189(3) BNS – अगर कोई व्यक्ति किसी गैरकानूनी सभा में शामिल होता है. यह पता होते हुए भी की वो जिस सभा में शामिल है वो गैरकानूनी है, लेकिन फिर भी उसका सदस्य बना रहता है. ऐसे व्यक्ति पर धारा 189(3) के तहत कार्यवाही की जाती है.