विधायिका ने ‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत नकोदर में घर-घर जाकर लोगों से किया संपर्क 

नकोदर, (जालंधर), ‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत हलका विधायिका इंदरजीत कौर मान ने नकोदर में डोर-टू-डोर मुहिम की शुरुआत की , जिसके तहत उन्होंने लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात करते हुए पंजाब सरकार द्वारा अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान लोगों की भलाई के लिए किए गए कामों और योजनाओं से अवगत करवाया।

विधायिका इंदरजीत कौर मान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा किए गए लोकपक्षी फैसलों और योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की लोक कल्याण पहल ने जरूरी सेवाओं पर परिवारों के वित्तीय बोझ को कम किया है। मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और ‘मांवां-धीयां सम्मान योजना’ के कारण लोगों की मेहनत की कमाई की बचत हो रही है।

जन संपर्क मुहिम के दौरान लोगों से संवाद करते हुए उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा रही है। किसानों को दिन के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति और घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, मांवां-धीयां सम्मान योजना’ के तहत अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपये और जनरल वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता, जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन किट, मुफ्त तीर्थ यात्रा, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा सुविधाओं सहित कई लोकपक्षी पहल की गई हैं।

विधायिका ने कहा कि पंजाब सरकार की विभिन्न योजनाओं के कारण एक आम परिवार को सालाना करीब 1.82 लाख रुपये के लाभ मिल रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब तेजी से तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और विकास की यह रफ्तार आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *