कहा पंजाब सरकार आम लोगों को राहत देने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार कर रही है प्रयास

करतारपुर (जालंधर), हल्का विधायक बलकार सिंह ने आज ‘मान दे मुनाफे’ जन-संपर्क अभियान के तहत गांव बशेशरपुर में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा पिछले साढ़े चार सालों के दौरान प्रदेश में करवाए गए विकास कार्यों और विभिन्न लोक कल्याण योजनाओं के माध्यम से दिए जा रहे लाभों के बारे में लोगों को अवगत करवाया।

विधायक बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा आम लोगों को राहत देने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई लोक-पक्षी पहलों का लाभ प्रदेश के आम लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि ‘मान दे मुनाफे’ अभियान का उद्देश्य पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश की भलाई और विकास के लिए उठाए गए कदमों से लोगों को अवगत कराना है।

विधायक ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा जारी रखी गई है, शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए बुनियादी ढांचे के मजबूतीकरण, आधुनिक सुविधाओं और शिक्षा का माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है, जिसकी बदौलत शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब अग्रणी बनकर उभरा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में राज्य सरकार लोक पक्षी योजनाओं का जमीनी स्तर तक लाभ देने में सफल रही है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘मांवां- धीया सत्कार’ योजना शुरू की गई है। जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, 71 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का मजबूतीकरण, खेतों तक नहर का पानी पहुंचाने सहित अनेक ऐसे उपक्रम किए गए हैं, जो सरकार की प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों की भलाई के प्रति वचनबद्धता को दर्शाते हैं।

उन्होंने लोगों को आह्वान किया कि पंजाब सरकार की लोक कल्याण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस दौरान गांववासियों ने हल्का विधायक बलकार सिंह का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *