किचन की पुरानी अदरक को न समझें बेकार, गमले में ऐसे उगाएं हरा-भरा पौधा

बारिश के समय में अदरक की डिमांड भी बढ़ जाती है. चाय के अलावा कई सब्जियों में अदरक का घर में उपयोग होता है. कई बार हम रसोई में पुरानी सूख चुकी अदरक को बेकार समझ कर फेंक देते हैं. अगर घर में रखी अदरक सूखकर पुरानी हो गई है, तो उसे कचरे में फेंकने के बजाय गार्डन में इस्तेमाल कर सकते हैं. पुरानी अदरक की गांठें आसानी से अंकुरित होकर नया पौधा तैयार कर सकती है.

इसे उगाने के लिए बड़े खेत या ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती, बल्कि गमले या ग्रो बैग में भी अदरक उगाई जा सकती है. मिट्टी को भुरभुरी बनाकर उसमें सड़ी खाद और कोकोपीट मिलाएं. अदरक की गांठ को अंकुर ऊपर की ओर रखकर मिट्टी में दबाएं और जरूरत के अनुसार पानी दें. तेज धूप से बचाने और मिट्टी में नमी बनाए रखने पर 3-4 सप्ताह में अंकुर निकलने लगते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *