जालंधर, 22 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि 30 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर में होने वाली विशाल जनसभा को लेकर संगठनात्मक तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इसी क्रम में रैली स्थल के लिए निर्धारित प्रागपुर जी.टी. रोड स्थित होटल लिली रिजॉर्ट के साथ बहुत बड़े खेतों में होगी जिसका 23 सितंबर दिन बुधवार को सुबह 09:00 बजे शुभ मुहूर्त अनुसार भूमि पूजन किया जाएगा।
अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि यह रैली पंजाब को नशा मुक्त बनाने, सुशासन और विकास के संकल्प को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगी। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों से भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया।