रामलीला की रिहर्सल का शुभारंभ 22 सितंबर से होगा

जालंधर, शिव राम कला मंच श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा बीती रात रामलीला के उपलक्ष्य में रिहर्सल का शुभारंभ किया गया। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मॉडल हाउस के प्रांगण में सभी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पूजा अर्चना की गई। पंडित मेघ राज शास्त्री द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ रामलीला की पूजा करवाई गई। श्री ओंकार राजीव टिक्का पूर्व पार्षद विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

अपने संबोधन मे श्री टिक्का ने मंच के सदस्यों व कलाकारों द्वारा किये जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रसंसा करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय बजरंग दल पंजाब के अध्यक्ष मनोज नन्हा ने युवाओ को पतित कार्य छोड़ कर प्रभु श्री राम जी के बताए मार्ग पर चलने को कहा। श्री संजीव शर्मा द्वारा श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पूजा उपरांत प्रभु श्री राम की आरती श्री राजा राम चन्द्र की जय मनाओ आज का गुणगान करके रिहर्सल का शुभारंभ किया गया। पहले दिन सभी कलाकारों को विशेष अतिथि से मुलाकात करवा के विशेष सीन प्रस्तुत किये गए। मंच के प्रधान श्री रजनीश कुमार ने बताया कि इस बार रामलीला का आयोजन 22 सितंबर से 30 सितंबर तक दशहरा ग्राउंड मॉडल हाउस में किया जा रहा है।

रामलीला के दृश्य को बहुत ही अलौकिक ढंग से प्रस्तुत किये जायेंगे। श्री रजनीश कुमार ने सभी को रामलीला की शुरुआत पर बधाई देते सभी कलाकारों को खूब मेहनत के लिए प्रेरणा दी तांकि शहर की सभी रामलीला कमेटियों में मंच का अपना एक विशेष स्थान बना रहे। मंच के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक दृश्य प्रस्तुत करके विशेष अतिथियों का मन मोह लिया। इस शुभ अवसर पर सेवा दल अध्यक्ष श्री अशोक चौहान लवली, मंडल अध्यक्ष आप श्री नवीन सोनी, कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष श्री विक्रम शर्मा, दशहरा उत्सव कमेटी के अध्यक्ष श्री हरिंद्र शर्मा, धार्मिक उत्सव कमेटी के संयोजक श्री हेमंत शर्मा, प्रभु सिमरन वेल्फेयर सोसाइटी से सुरिंदर शिंदा, शिव राम कला मंच के चेयरमैन श्री हरजीवन गोगना, वाइस चेयरमैन श्री नरेन्द्र भगत, अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार, सीनियर उप अध्यक्ष सतनाम अरोड़ा, उपाध्यक्ष धीरज सहगल, डायरेक्टर श्री निर्दोष कुमार, महासचिव कुलविंदर सिंह हीरा, संयुक्त सचिव श्री शिवम कालिया, कोषाध्यक्ष विशाल भल्ला, प्रोमट डायरेक्टर कार्तिक, अमनदीप हैरी, सचित शर्मा, मुकुल शर्मा, गुरदास बोलींना, दीप अरोड़ा, पोडियम, भरत गोगना, मनी, हनी, विनय वर्मा म्यूजिक डायरेक्टर, किशोर भसीन, राजेश गुप्ता, संदीप खोसला, जोगी, वेद प्रकाश सहित सभी पदाधिकारी व कलाकार शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *