म्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हमले को इस तरह डिजाइन किया गया, जिससे भारत में सांप्रदायिक हिंसा भड़काया जा सके. आतंकियों ने पर्यटकों से उनका नाम पूछा और हिंदू बताने पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. पहलगाम हमले के बाद से ही AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी लगातार पाकिस्तान पर हमलावर हैं. एक बार फिर से उन्होंने पाकिस्तान को निशाने पर लिया और उसे आईना दिखाया है. ओवैसी ने हैदराबाद स्थिति हज हाउस में बीते दिन (शुक्रवार, 17 मई) को हज यात्रियों को संबोधित किया