पाकिस्तान ने बुधवार (14 मई 2025) को भारत के बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को वापस लौटा दिया. बीएसएफ जवान ने गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर क्रॉस करके पाकिस्तान पहुंच गए थे, जिसके बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने उन्हें हिरासत में ले लिया था. इस बीच वतन लौटे BSF जवान ने पाकिस्तान में गुजारे खौफनाक दिनों को याद किया.
पूर्णम कुमार शॉ ने पत्नी रजनी से फोन पर बात कर बताया कि पाकिस्तान में जब वह कैद थे तो उन्हें सोने तक नहीं दिया जाता था. पाकिस्तानी इस तरह से लगातार पूछताछ करते थे जैसे BSF के जवाब कोई जासूस हों. हालांकि पूर्णम शॉ ने अपनी पत्नी को बताया कि उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित नहीं किया गया, लेकिन हर रात पूछताछ के बाद वह मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करते थे.