IVY हॉस्पिटल के डाक्टरों द्वारा मृत घोषित

नंगल सहीदा गांव के रहने वाले व्यक्ति बहादुर सिंह को IVY हॉस्पिटल के डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद बहादुर सिंह के घरवालों उसे PGI चंडीगढ़ ले गए, जहां उसका इलाज चला और वह सही सलामत एक दिन में ठीक हो गया। बहादुर सिंह की पत्नी ने बताया कि उसके पति को नॉर्मल खांसी आई और वो उसे IVY अस्पताल में ले गए, जहां उसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया और उसके बाद PGI ले जाने पर वो एक दिन में ठीक हो गया। जिसके बाद गांव की पंचायत और बहादुर सिंह के घर वालों द्वारा IVY के बाहर पक्का धरना लगा दिया गया। धरने में खुद बहादुर सिंह भी बैठे है। मौके पर पंहुचे S.H.O. मॉडल टाउन हरप्रेम सिंह द्वारा बात करने पर बताया गया कि बहादुर सिंह के घरवालों की तरफ से दी गई शिकायत दर्ज कर ली गई है और दोषी के खिलाफ जल्द कारवाही करके केस दर्ज कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *