चित्रकूट, यूपी के चित्रकूट जनपद में अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो के जेल के अंदर अनाधिकृत रूप से मिलने के मामले में चित्रकूट पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी निकहत बानो और उसके ड्राइवर को गंभीर धाराओं में रिमांड कोर्ट के सामने पेश किया है. वहीं, कोर्ट ने सरकारी अधिवक्ता और विपक्ष के अधिवक्ता की दलीले सुनकर रिमांड एप्लीकेशन को एक्सेप्ट करते हुए निकहत अंसारी और उसके ड्राइवर न्याज को 5 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जबकि 16 फरवरी को निखत अंसारी की जमानत की सुनवाई की डेट लगा दी गई है. इसके बाद पुलिस ने निखत अंसारी और उसके ड्राइवर न्याज को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चित्रकूट जेल भेज दिया है