ट्रैफिक चालान कट जाए तो क्या फिर आपका चालान कट सकता है या नहीं

कुछ लोगों को लगता है दिन में एक ही बार चालान कटता है, इसलिए एक बार चालान भर दिया तो फिर उस दिन में वो कितनी ही बार नियमों को तोड़ सकते हैं. लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है. देश में बढ़ती जनसंख्या के साथ-साथ सड़कों पर गाड़ियों की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है. भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को समय पर अपनी मंजिल पर पहुंचने की जल्दबाजी रहती है. इस वजह से कई बार लोग ट्रैफिक के नियमों को जानबूझकर तोड़ते हैं.

मोटर व्हीकल एक्ट के मुताबिक, कुछ नियमों को तोड़ने पर दिन में सिर्फ एक ही चालान कट सकता है और कुछ नियमों को तोड़ने पर एक ही दिन में कई बार फाइन भरना पड़ सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *