वैश्विक बाजार में बनी अनिश्चितताओं के बीच अमेरिकी डॉलर में सुधार और टैरिफ नीति पर नरमी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिए संकेत से आसमान छूते सोने के दाम में करीब 5 हजार रुपये तक की गिरावट आयी है. जो इससे पहले एतिहासिक रुप से 1 लाख रुपये को पार कर गया था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली है. स्पॉट गोल्ड 3 प्रतिशत टूटकर 3281.6 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. जबकि US गोल्ड फ्यूचर में 3.7 प्रतिशत की कमी आयी है और ये 3294.10 डॉलर प्रति औंस की दर से बिक रहा है.
हालांकि, निवेशकों की अभी भी सुरक्षित निवेश के लिए सोना ही पहली पसंद बना हुआ है. 24 अप्रैल को सुबह 7.55 बजे प्रति दस ग्राम गोल्ड मैक्स 94,751 रुपये पर बिक रहा था. ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इसमें करीब 29 रुपये का इजाफा हुआ है. जबकि मैक्स चांदी की कीमत 126 रुपये बढ़कर 97,925 रुपये प्रति किलो बिक रही है.