7 अगस्त को रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ 2026 की सबसे बड़ी थिएट्रिकल सरप्राइज फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. बिना किसी बड़े बॉलीवुड स्टार के बनी और खबरों के अनुसार लगभग 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म की कमाई 150 करोड़ रुपये के पार हो गई है. वहीं अब इसके कलाकारों की फीस को लेकर भी खुलासा हुआ है.
शोभिनव सत्या ‘हनुमान अंश’ में सबसे ज्यादा फीस पाने वाले एक्टर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शोभिनव सत्या, जिन्होंने ‘हनुमान अंश’ में आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है. इस रोल के लिए लगभग 15 लाख रुपये की फीस मिली है. जिन छह कलाकारों की सैलरी के आंकड़े सामने आए हैं, उनमें वे सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कलाकार हैं.
दिलचस्प बात यह है कि सत्या शुरू में इस प्रोजेक्ट से असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर जुड़े थे. उन्हें यह रोल तब मिला जब इस किरदार के लिए पहले सोचे गए एक्टर गंभीर रूप से बीमार पड़ गए. इसके बाद डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने सत्या की शक्ल नीम करोली बाबा से मिलती-जुलती देखी और उन्हें इस रोल के लिए कास्ट करने का फैसला किया.