जालंधर, शहर की होनहार एवं प्यारी बिटिया सौहांगनी भाटिया ने अपना 7वाँ जन्मदिन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस शुभ अवसर पर परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों ने सौहांगनी को उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की शुभकामनाएँ दीं।
सौहांगनी के पिता रोहित भाटिया एवं माता पूनम भाटिया ने अपनी लाडली को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ देते हुए उसके जीवन में सुख, समृद्धि, सफलता और खुशियों की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर परिवार में उत्सव का माहौल रहा तथा सभी ने सौहांगनी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।