एशिया कप राइजिंग स्टार्स: पाकिस्तान के हाथों भारत की हार से ज़्यादा चर्चा मैच के दौरान हुए तनाव की

सोशल मीडिया पर इस मुक़ाबले पर लोग काफ़ी कमेंट कर रहे हैं. मैच के दौरान एक और बात चर्चा में रही. टॉस के समय पाकिस्तान-ए के कप्तान अब्दुल समद और भारत-ए के कप्तान तिलक वर्मा ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया.

जीत के बाद पाकिस्तान की टीम ने फैंस के शोर के बीच जश्न मनाया. पाकिस्तान टीम के सदस्य ग्राउंड को चूमते नज़र आए और पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने आपस में एक-दूसरे को बधाई दी.मैच के बाद भी दोनों टीमों के ख़िलाड़ियों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया, इसके अलावा पूरे मैच में कई बार खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर लोग टिप्पणी कर रहे हैं. मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया था.

पाकिस्तान की तरफ़ से हसन नवाज़ ने सबसे ज़्यादा 79 रन बनाए. माज़ सदाकत ने 59 और फ़रहान यूसुफ़ ने 56 रन की पारी खेली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *