धनुष और साई पल्लवी इन दिनों फिल्म ‘ओम चैप्टर 1’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. साई पल्लवी के लिए ये साल 2026 बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी अच्छा साबित हुआ. इस साल तो उनकी चांदी हो गई. ऐसे में अब साई पल्लवी ने ‘ओम चैप्टर 1’ से धमाका कर दिया है. उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.
दरअसल, जहां ‘ओम चैप्टर 1’ धनुष की बिगेस्ट ओपनर रही वहीं, साई पल्लवी के लिए ये साल धमाकेदार रहा. ये फिल्म उनकी तीसरी बिगेस्ट ओपनर बन गई है. साथ ही ये कॉलीवुड की भी चौथी 2026 की बड़ी ओपनर फिल्म बन गई. चलिए बताते हैं कलेक्शन.
कोई्मोई के अनुसार, ‘ओम चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धमाकेदार परफॉर्म किया. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने 17.7 करोड़ का ओपनिंग डे पर बिजनेस किया. जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 20.89 करोड़ रहा. इसने सूर्या की फिल्म ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 15.35 करोड़ का ओपनिंग डे कलेक्शन किया था. इसे ‘ओम चैप्टर 1’ ने पछाड़ दिया और चौथी बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन चुकी है.