मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले के सभी 1997 पोलिंग बूथों पर लगाए गए विशेष कैंप

जालंधर, मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष सरसरी पुनरीक्षण के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए रविवार को जिले के सभी 1997 पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए।

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के अनुसार लगाए गए इन कैंपों में बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) द्वारा सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहकर मतदाताओं को मतदाता सूची में अपने नाम और विवरणों की जांच करने, नया वोट बनवाने और दावे तथा आपत्तियां दर्ज करवाने में सहायता प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर 2026 को भी जिले के सभी पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन विशेष कैंपों का उद्देश्य योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और सूची संबंधी दावे तथा आपत्तियां पेश करने की सुविधा प्रदान करना है।

श्री वालिया ने सभी योग्य नागरिकों से इन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने और मतदाता सूचियों में दर्ज अपने विवरणों की जांच करके आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *