नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ‘बालेन’ ने भारत की यात्रा के दौरान कई ऐसी परंपराओं और औपचारिकताओं का पालन नहीं किया, जिन्हें उनके पहले के प्रधानमंत्री आमतौर पर निभाते रहे हैं.
विदेश यात्रा के दौरान उन्होंने नेपाली सेना का ‘गार्ड ऑफ़ ऑनर’ नहीं लिया. वह अपनी पत्नी को भी साथ लेकर नहीं गए. इससे पहले नेपाल के प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं पर जाने से पहले आमतौर पर सभी दलों के नेताओं और पूर्व प्रधानमंत्रियों के साथ बैठक करते थे.
इन बैठकों में यात्रा के एजेंडे पर चर्चा की जाती थी. लेकिन बालेन ने इन परंपराओं को ज़रूरी नहीं समझा. उन्होंने विदेश यात्रा की जानकारी देने के लिए राष्ट्रपति से मुलाक़ात करने की परंपरा का भी पालन नहीं किया. पत्रकार सुधीर शर्मा का मानना है कि इस मामले में प्रधानमंत्री बालेन से चूक हुई है. वह कहते हैं, “विदेश नीति पर काम करते समय भी यह परंपरा रही है कि एक-दूसरे से बातचीत की जाए, फ़ायदे और नुक़सान समझे जाएं और पुराने अनुभवों और जानकारियों का इस्तेमाल किया जाए. अगर उन्होंने ऐसा किया होता, तो उनकी स्थिति और मज़बूत होती और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता.” सुधीर शर्मा कहते हैं,