जालंधर। भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के लीगल सेल का विस्तार जिला अध्यक्ष एडवोकेट विकास भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट अशोक सिंह सरीन हिक्की, अश्विनी पंडारी, संजीव मनी शर्मा एवं धीर जी सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और अधिवक्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर एडवोकेट अशोक सिंह सरीन हिक्की ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा एवं अन्य चुनावों में लीगल सेल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। अधिवक्ताओं का अनुभव, कानूनी विशेषज्ञता और संगठन के प्रति समर्पण भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत करने में अहम योगदान देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास भारद्वाज के नेतृत्व में लीगल सेल नई ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।
नई टीम में सह-संयोजक के रूप में सौरव शर्मा, गगनदीप मेहता, गौरव आनंद, भरत महाजन, रवनीत सिंह सरना, रोहन भल्ला, उमेश ओहरी, प्रिंस तायल, दविंदर कुमार एवं मोहित को जिम्मेदारी सौंपी गई। महासचिव के रूप में गगनदीप बेदी एवं भूपनेश मेहता, कोषाध्यक्ष प्रतीक वाधवा, समन्वयक शैंकी देओल, प्रेस सचिव निष्पक्ष सरीन तथा सोशल मीडिया प्रभारी हितेश सूरी को नियुक्त किया गया।
सचिव के रूप में नीरज ठाकुर, विश्व गोगना, रोहित चड्ढा, दिव्यांशु चावला, सोनिया शर्मा, पंकज, सिद्धार्थ, कुणाल कुमार जॉली, सचिन शारदा एवं आशीष सेखड़ी को जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी सदस्यों में नितीश भगत, रुबेल, मोहिस, शिवाय मेहता, नीलाभ नागर, जसविंदर सिंह जोहल, सुनील विर्दी, मनिंदर कौर, दीपिका दुग्गल, अलीशा अरोड़ा, जैक्सन त्रेहन, कुश मोदी एवं अमन चौहान शामिल हैं। इसके अलावा विनीत चड्ढा, माणिक चड्ढा एवं पारस अरोड़ा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।