डीएसपी रामचंद्रप्पा ने शिकायत लेकर आई महिला का यौन शोषण किया

बेंगलुरु : कर्नाटक में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां थाने में शिकायत लेकर पहुंची युवती के साथ थाने में जो किया गया वह रोंगटे खड़ा कर देने वाला है। थाने की डीएसपी ने युवती का यौन शोषण किया। घटना तब सामने आई, जब थाने में चल रही इस करतूत का किसी ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई और डीएसपी को सस्पेंड करके गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि 58 वर्षीय अधिकारी की पहचान रामचंद्रप्पा के रूप में हुई है और वह मधुगिरी में डीएसपी के पद पर तैनात था। कथित वीडियो में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को महिला के साथ दुर्व्यवहार करते और अनुचित व्यवहार करते देखा जा सकता है।

पुलिस के अनुसार, मधुगिरी शहर की एक पीड़ित महिला भूमि विवाद की शिकायत के सिलसिले में डिप्टी एसपी के संपर्क में आई थी। कथित घटना गुरुवार को तब हुई जब महिला तुमकुरु में रामचंद्रप्पा के कार्यालय गई थी। यहां डीएसपी ने उसे शिकायत सुनने के लिए केबिन में बुलाया। उसके बाद महिला के साथ गंदी बात की। महिला को अपने केबिन से सटे बाथरूम में ले गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *