इटैलियन राजनेता के वोट चोर के नारों पर भारत

इटली के राजनेता जियाकोमो फिलिबेक जिन्होंने हैदराबाद में एक सम्मेलन के दौरान कांग्रेस का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा उठाया था. ई-वीजा पोर्टल के जरिए मिले कॉन्फ्रेंस वीजा पर भारत आए थे. इस पर सरकार ने रिएक्ट किया है. सूत्रों ने कहा कि विदेशी नागरिकों को भारत की घरेलू राजनीति में दखल नहीं देना चाहिए. चाहे वे किसी भी तरह के वीजा पर भारत आए हों. ऐसा करना वीजा नियमों का उल्लंघन है. पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स (PES) के महासचिव फिलिबेक ने पिछले हफ्ते ‘भारत समिट’ को संबोधित करते हुए विपक्ष के उस नारे को दोहराया जो कथित चुनावी गड़बड़ियों पर केंद्रित है. इस इतालवी राजनेता ने इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अभियान का भी समर्थन किया. उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा सांसद ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के सिद्धांत की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *