मेटा अब भी भारत में बच्चों के यौन शोषण के विज्ञापन चला रहा है: रिपोर्ट

चेतावनी: इस र‍िपोर्ट के कुछ विवरण पाठकों को व‍िचल‍ित कर सकते हैं. एक ताज़ा रिपोर्ट ने पाया है कि मेटा ने पैसे लेकर सैकड़ों ऐसे विज्ञापन चलाए हैं जिनमें आर्टिफ़‍िशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई बच्चों के यौन शोषण की तस्वीरें और वीडियो हैं.

टेक कंपनियों की जवाबदेही और पारदर्श‍िता के मुद्दे पर काम करनेवाले अमरीकी कार्यकर्ताओं की इस रिपोर्ट के मुताबिक़ पिछले 10 महीनों में दिखाए गए इन विज्ञापनों में दर्जनों भारत में चलाए गए हैं.

ये रिपोर्ट भारत सरकार के उस आदेश के दो महीने बाद आई है जिसमें मेटा को इंस्टाग्राम से बच्चों के यौन शोषण की सामग्री वाले कंटेंट (सीसैम-CSAM) और विज्ञापन हटाने के आदेश दिए गए थे. यह क़दम बीबीसी-आई की पड़ताल के बाद उठाया गया था. इस पड़ताल में पाया गया था कि इंस्टाग्राम पैसे लेकर ऐसी सामग्री के प्रचार वाले विज्ञापन भारत में चला रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *