पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जालंधर, पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता चुन्नी लाल भगत जी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके जाने से परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों को गहरा आघात पहुंचा है।

शोक व्यक्त करते हुए कहा गया कि चुन्नी लाल भगत जी का जाना एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में समाज और क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

चुन्नी लाल भगत जी का अंतिम संस्कार 10 सितंबर 2026 को शाम 5:00 बजे श्मशान घाट, बस्ती शेख, मॉडल हाउस रोड, जालंधर में किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *