बॉलीवुड के फेसम एक्टर ने अपनी जिंदगी की कुछ तस्वीरें शेयर कर हलचल मचा दी है. फोटो देखते ही फैंस उन्हें बधाई देने लगे. 78 साल की उम्र में एक्टर ने दोबारा शादी की. पति पत्नी की उम्र में 18 साल का फासला भी है. दरअसल हम बात कर रहे हैं अशोक सराफ की, जिन्होंने हिंदी से लेकर मराठी सिनेमा में खूब नाम रोशन किया है. कॉमिक रोल हो या गंभीर, हर बार छाप छोड़ी है. अशोक सराफ ने पत्नी से दोबारा शादी रचाई और प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. दरअसल अशोक सराफ की शादी की 37वीं एनिवर्सरी थी. ऐसे में उन्होंने पत्नी निवेदिता सराफ के साथ दोबारा ब्याह रचाया और शादी के 37 साल का जश्न सेलिब्रेट किया. निवेदिता भी मराठी सिनेमा का जाना पहचाना नाम है. दोनों ने साल 1990 में शादी की थी.