दुनिया में बढ़ती हुई आबादी चिंता का विषय है. सीमित प्राकृतिक संसाधन की वजह से इस बात पर मंथन होना लाजमी है कि आखिर जनसंख्या वृद्धि पर लगाम कैसे लगाई जाए, वहीं दूसरी ओर प्यू रिसर्च सेंटर ने जो डेटा रिलीज किया है वह हर तरह से हैरान ही करता है. इनका कहना है कि दुनिया में हर धर्म के लोगों में बढ़ोतरी होनी तय है और यह बढ़ोतरी बहुत तेजी से होगी. इस रिपोर्ट में यह तो बताया है कि किस देश में मुस्लिमों की संख्या तेजी से बढ़ेगी, वहीं इस बात का भी जिक्र है कि एक मुस्लिम देश में 2070 तक हिंदू आबादी दोगुनी हो जाएगी. आइए उस देश के बारे में समझते हैं.