जालंधर, पंजाब सरकार के निर्देशों पर सरकारी पेंशनरों की सुविधा के लिए लगाए गए तीन दिवसीय पेंशनर मेले के आज दूसरे दिन 400 के करीब पेंशनरों ने लाभ उठाया।
जिला खजाना अधिकारी डॉ. अमरनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि पेंशनर मेले के दौरान जिले के रिटायर्ड पेंशनरों को अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) और जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) प्रक्रिया सुचारू ढंग से मुकम्मल करवाने में सहायता मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर रजिस्टर होने के बाद पेंशनर ऑनलाइन अपने पेंशन खातों के बारे में जानकारी चेक कर सकते हैं, संबंधित दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं और सेवाओं संबंधी आवेदनों को ट्रैक भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नेशनलाइज्ड बैंकों से आए अधिकारी/कर्मचारी मौके पर मेले में पहुंचे पेंशनरों की ई-केवाईसी और जीवन प्रमाण अपडेट कर रहे हैं।