नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली ट्रिप के दौरान हुआ था हादसा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बाली में एक हादसे का शिकार हो गईं। इस हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। एक्ट्रेस को पहले बाली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था और कल, शुक्रवार की रात उन्हें एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया गया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आए हैं, जिन्हें देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस चिंता में हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में नुसरत भरूचा स्ट्रेचर पर नजर आ रही हैं और उनकी हालत ठीक नहीं लग रही है। जानकारी के लिए बता दें कि नुसरत भरूचा अपनी अपनी एक फिल्म के काम और छुट्टी के सिलसिले में बाली गई थीं, तभी यह हादसा हुआ। एक्सीडेंट के बाद उन्हें एक लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और वह मेडिकल निगरानी में थीं। अब एक्ट्रेस को एयर एंबुलेंस के जरिए बाली से मुंबई लाया गया है, जहां उनका आगे का इलाज और सर्जरी होगी। नुसरत की टीम ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि, बाली में डॉक्टरों ने उनकी हालत की जांच की और उन्हें स्पाइन सर्जरी की सलाह दी है। बाली में शुरुआती इलाज के बाद अब नुसरत को मुंबई लाया गया है। शुक्रवार, 2 अक्टूबर को एयर एम्बुलेंस से शहर लाया गया। मुंबई पहुंचने के उनके वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं, जिनमें नुसरत को स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस से बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। आगे के इलाज के लिए ले जाते समय उनके परिवार वाले और दोस्त भी उनके साथ दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *