दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न

मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण भारत की राजधानी दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट को सोमवार (9 मार्च, 2026) को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौटना पड़ा. यह फैसला अचानक आखिरी समय पर पश्चिमी एशिया में लागू किए गए एयरस्पेस प्रतिबंधों की वजह से लिया गया. यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि इंडिगो के उन यात्रियों की हकीकत है, जो सोमवार (9 मार्च, 2026) को दिल्ली से मैनचेस्टर जाने वाले थे.

इंडिगो की फ्लाइट 6E 033 दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए रवाना हुई, लेकिन पश्चिमी एशिया के ऊपर एयरस्पेस अचानक बंद हो जाने की वजह से पायलट के पास वापस लौटने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा और फ्लाइट को दिल्ली वापस मोड़ दिया गया. इंडिगो ने बयान में कहा कि मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति की वजह से उनकी कई फ्लाइट्स पहले से ही लंबे रूट ले रही हैं, लेकिन 6E 033 के साथ जो हुआ, वो आखिरी वक्त पर हुआ, जिसका कोई पूर्व अनुमान नहीं था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *