बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्तों में चल रही तल्खियों की खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। दोनों के बीच अनबन को लेकर आए दिन तरह-तरह की बातें सामने आती रहती हैं। हालांकि, इन सबके बीच सुनीता आहूजा अपने अंदाज और बेबाक अंदाज-ए-बयां से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बार चर्चा की वजह उनका कोई बयान नहीं, बल्कि उनका बदला हुआ लुक है। सुनीता की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका यह नया अवतार देखकर फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
सुनीता आहूजा की सामने आई तस्वीरों में उनका फैशन सेंस देखते ही बन रहा है। उन्होंने ब्लैक कलर की स्लीवलेस लॉन्ग ड्रेस पहनी है, जिस पर रेड, ग्रीन और ब्राउन कलर के खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट बने हुए हैं। ड्रेस का फ्लेयर्ड पैटर्न उनके पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बना रहा है। इसके साथ उन्होंने गले में हैवी नेकलेस, हाथों में कई रंगों की चूड़ियां और स्टाइलिश वॉच पहनी है। उनके ओवरऑल लुक में ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का शानदार मेल देखने को मिल रहा है।