बीजेपी को बड़ी बढ़त, दीप्ति दुबे पीछे, 30 हजार वोटों से मीनल आगे

रायपुर, रायपुर नगर निगम में मेयर और पार्षदों के चुनाव का रिजल्ट आज घोषित होगा। रायपुर नगर निगम में 11 फरवरी को वोटिंग हुई थी। वोटिंग के आखिरी आखिरी समय भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। भाजपा ने आरोप लगाया कि समय खत्म होने के बाद भी कुछ लोगों को अंदर जाने दिया गया। रायपुर नगर निगम में पिछली बार की अपेक्षा इस बार कम वोटिंग हुई है। यहां 44.4 फीसदी मतदान हुए हैं।

रायपुर नगर निगम क्षेत्र से महापौर प्रत्याशी के लिए बीजेपी ने मीनल चौबे और कांग्रेस पार्टी ने दीप्ति दुबे को मैदान में उतारा है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मीनल चौबे पूर्व में रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रह चुकी हैं। वहीं दीप्ति दुबे रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर व पूर्व सभापति प्रमोद दुबे की पत्नी हैं। दीप्ति दुबे की छवि एक एक समाज सेविका के रूप में है। इस बार इन दोनों के बीच कांटे की टक्कर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *