मौसेरे भाई ने शर्मनाक घटना को दिया अंजाम

जालंधर, देहात थाना लांबड़ा ने राकेश कुमार पुत्र गुरनाम राम निवासी गांव फोलड़ीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उक्त मामले संबंधी पीड़ित लड़की के पिता ने थाना लांबड़ा को बताया कि वह मूल रूप से हरियाणा (होशियारपुर) का रहने वाला है। परिवारिक विवाद के चलते बेटी अपनी नानी के घर गांव कादियां, लांबड़ा रहने गई थी। वहीं उसकी मौसी का परिवार भी उसी गांव में रहता था। इसी बीच उसके मौसेरे भाई ने उसके साथ शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार लड़की के साथ उसके मौसेरे भाई ने सभी हदें पार की और फरार हो गया। घटना जालंधर के लांबड़ा से सामने आई है। बताया जा रहा है कि लड़की होशियारपुर के हरियाणाा थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
जानकारी के मुताबिक घटना 5 फरवरी की है। आरोपी ने जबरदस्ती घर में घुस लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद लड़की ने अपने पिता को पूरा बात बताई। जिसके बाद पिता ने लांबड़ पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। लड़की को सिविल अस्पताल जालंधर से मेडिकल करवाया और गत दिन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *