भारत को गांधी के मूल्यों पर चलने की ज़रूरत है: गुटेरस

गुटेरस भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं और उन्होंने यह बात आईआईटी बॉम्बे में कही. जब नरेंद्र मोदी सरकार वैश्विक नेतृत्व में भारत की अहम भूमिका को लेकर दावा कर रही है, उस वक़्त यूएन प्रमुख के इस बयान को झटके के तौर पर देखा जा रहा है. आईआईटी बॉम्बे पहुँचने से पहले गुटेरस ताज पैलेस होटल पहुँचे थे और वहाँ उन्होंने मुंबई में 26/11 के हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी थी.

आईआईटी बॉम्बे में ”इंडिया @75: यूएन इंडिया पार्टनरशिप साउथ-साउथ कॉपरेशन” विषय पर गुटेरस ने कहा, ”जब भारत अपने घर में समावेशी व्यवस्था और मानवाधिकारों को लेकर मज़बूती से प्रतिबद्धता दिखाएगा, तभी उसकी आवाज़ को वैश्विक मंच पर भी गंभीरता से लिया जाएगा.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *