पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप डीएसपी की शक्की हालात में मौत

पटियाला, पंजाब के नाभा में पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के डीएसपी की बुधवार देर रात शक्की हालातों में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर पटियाला में तैनात थे। यह गोली उन्हें अपनी सर्विस पिस्टल से ना लग कर, प्राइवेट पिस्टल से लगी है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। यह घटना नाभा के पौश एरिया माडल रोड पर हुई। पटियाला में तैनात डीएसपी गगनदीप सिंह भुल्लर अपने घर पर ही थे। देर रात अचानक गोली चलने की आवाज सुनी।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर जांच करने में जुट गई। एसएसपी पटियाला दीपक पारिक खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने नाभा थाना कोतवाली को जांच के आदेश दिए। फिलहाल गगनदीप सिंह के शव को सिविल अस्पताल मॉर्चुरी में रखा गया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस की शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ कि डीएसपी की मौत उनकी सर्विस रिवाल्वर से ना होकर .32 बोर की नीजी रिवाल्वर से हुई है। SSP दीपक पारिक ने जानकारी दी कि गोली चलने की आवाज पड़ोसियों ने सबसे पहले सुनी और पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लेजाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि गोली कैसे चली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *