(परिसीमन) के मक़सद से लाया जाने वाला परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 संसद में पेश करने की तैयारी कर रही है.
संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने घोषणा की है कि संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा. दूसरी ओर देश में राजनीतिक समीकरण तेज़ी से बदल रहे हैं.
डीएमके, बीआरएस और एनसीपी (शरद पवार) ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वे केंद्र द्वारा लाए जा रहे परिसीमन विधेयक का समर्थन करेंगे. जबकि स्टालिन और शरद पवार को माने में इंडिया के शीर्ष नेता जुट गए हैं.
27 नवंबर को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 को मंज़ूरी दे दी गई है.
राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि संसद के विशेष सत्र में विधेयक पेश करने के उद्देश्य से ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया है.