पंजाबी सिंगर अल्फाज की तबीयत में सुधार आया है। उन्होंने अपनी आंखें खोल ली हैं और बात करने की भी कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में एक ढाबे पर हमले का शिकार हुए पंजाबी सिंगर अल्फाज की तबीयत अभी तक काफी गंभीर बताई जा रही थी। पिछले दिनों सिंगर हनी सिंह ने एक पोस्ट करके बताया था कि अल्फाज अभी भी ICU में है और उसके लिए दुआ करने की जरूरत है। लेकिन अब ताजा तस्वीरें कुछ और ही बयां कर रही हैं।