मोदी जापान के दिवंगत पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दिवंगत पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गए हैं। यहां से पीएम मोदी अकासाका पैलेस जाएंगे, जहां एक अभिवादन समारोह होगा। स दौरान पीएम मोदी कई द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।
पीएम मोदी की यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि, “करीब 12 से 16 घंटे की इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के साथ मुलाकात और द्विपक्षीय बैठक करेंगे। राजकीय अंतिम संस्कार के दौरान मोदी श्रीमती आबे से मुलाकात कर निजी तौर पर शोक प्रकट करेंगे।”विदेश सचिव ने बताया कि जापान में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों समेत 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *