दमोरिया पुल के नजदीक लुटेरों ने व्यक्ति को पिस्तौल के बल पर निशाना

जालंधर, दमोरिया पुल के नजदीक लुटेरों ने एक व्यक्ति को पिस्तौल के बल पर निशाना बनाते हुए उससे 5.64 लाख रुपए और एक्टिवा लेकर फरार हो गए है। मामले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। इसे मामले को लेकर थाना नंबर 3 के प्रभारी कमलजीत ने बताया कि जांच की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए गंगा मिल के मालिक मनी अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने अपने पड़ोसी राकेश कुमार को आज सुबह बैंक में जमा करवाने के लिए 5.64 लाख रुपए दिए थे। लेकिन वह जैसे ही दोमोरिया पुल के पास पहुंचा तो वहां पर पिस्तौल के बल पर कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उससे 5.64 लाख रुपए और एक्टिवा लूटकर कर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *