कैबिनेट में 80 साल के नेता जीतनराम मांझी शामिल

पीएम नरेंद्र मोदी सितंबर में रिटायर हो सकते हैं? उद्धव सेना के सांसद संजय राउत ने यह दावा किया था, जिसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हुआ। इन चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का उत्तराधिकारी तलाशने की जरूरत ही नहीं है। वह हमारे नेता हैं और बने रहेंगे। संजय राउत ने कहा था कि इस साल 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की आयु 75 वर्ष हो जाएगी। इसके बाद वह पद छोड़ सकते हैं क्योंकि भाजपा में यह अलिखित नियम है। उनके अलावा ऐसे कई मंत्री पद छोड़ सकते हैं, जिनकी उम्र 75 साल से अधिक है। इस पर भाजपा ने जवाब दिया है और कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है। अब भी कैबिनेट में 80 साल के नेता जीतनराम मांझी शामिल हैं। वह सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्योग मंत्री हैं। इसके अलावा कई नेता 75 के करीब हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने अपने जवाब में औरंगजेब वाला तंज भी बिना मुगल शासक का नाम लिए कस दिया। फडणवीस ने कहा कि हम 2029 में नरेंद्र मोदी को एक बार फिर बनता देखेंगे। उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी संस्कृति में पिता जब तक जिंदा रहता है, तब तक उसके उत्तराधिकारी के बारे में बात करना सही नहीं माना जाता। अभी इस पर चर्चा करने का समय नहीं आया है।’ इस तरह देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत और उद्धव सेना पर औरंगजेब वाला तंज भी कस दिया। दरअसल पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में औरंगजेब वाली बहस तेज है। सपा विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब के शासन की तारीफ की थी। तब से ही इस मामले पर विवाद तेज है। कुछ नेताओं की मांग तो यहां तक थी कि औरंगजेब के मकबरे को ढहा देना चाहिए। हालांकि सरकार ने साफ किया है कि वह ASI के तहत संरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *