जालंधर, थाना भार्गव कैंप के एरिया में गुंडागर्दी रुकने का नाम नहीं ले रही। घर के बाहर खड़ी कारों के हमलावारों ने शीशे तोड़ दिए। वहीं स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक एक ही गली में हमलावारों ने 7 कारों सहित एक एक्टिवा की तोड़फोड़ की। भार्गव कैंप में हालात यह हो गए है कि अब हमलावारों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है । लोगों का आरोप है कि हमलावारों पर पुलिस भी मेहरबान है। इसलिए हलके में चोरी लूटपाट के बाद अब गली में खड़े वाहनों के हमलावारों द्वारा शीशे तोड़े जा रहे है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि उक्त हमलावारों की संख्या 20 के करीब थी और उनके हाथों में दात सहित अन्य हथियार थे। हैरानी की बात यह है कि पंजाब भर में अलर्ट जारी है, लेकिन इन सबके बावजूद इतनी संख्या में हमलावार हथियार लेकर सरेआम घूम रहे है और वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसे में देखना यह होगा कि क्या अब थाना 5 की पुलिस शरारती अनसरों पर कोई कार्रवाई करेंगी या कागजी कार्रवाई तक ही इसे खत्म कर देगी।