पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था अमृतपाल

जालंधर, वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस की भारी-भरकम टीम को चकमा देकर भाग निकलने में सफल हो गया था. पंजाब पुलिस की कई टीमें अमृतपाल सिंह की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं. अब खबर है कि अमृतपाल सिंह पुलिस को चकमा देकर जिस प्लेटिना बाइक से भागा था, वह बाइक बरामद हो गई है. पंजाब पुलिस ने वह प्लेटिना बाइक बरामद कर ली है जिससे अमृतपाल भागा था. यह बाइक जालंधर से करीब 45 किलोमीटर दूर लावारिस हालत में खड़ी मिली. जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने जालंधर से करीब 45 किलोमीटर दूर दारापुर इलाके से नहर किनारे लावारिस हालत में खड़ी प्लेटिना बाइक बरामद कर ली है. पंजाब पुलिस अमृतपाल की तलाश में जुटी हुई है. पंजाब पुलिस की कई टीमें हर उस संभावित स्थान पर छापेमारी कर रही हैं, जहां अमृतपाल के होने का अंदेशा जताया जा रहा है. गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह के पीछे पंजाब पुलिस की भारी-भरकम टीम लगी थी. पंजाब पुलिस ने अमृतपाल का पीछा किया लेकिन वह गेटअप बदलकर, वाहन बदलकर चकमा देने में सफल रहा था

पंजाब पुलिस की टीम फरार चल रहे अमृतपाल सिंह के घर भी पहुंची. कई दिन से अमृतपाल के गांव के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है. पंजाब पुलिस के डिप्टी एसपी हरकृष्ण सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी दल-बल के साथ अमृतपाल के घर पहुंचे हैं. पंजाब पुलिस के आला अधिकारी अमृतपाल की मां और अन्य परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं. दूसरी तरफ, अमृतपाल को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी भी कर रही हैं.

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस 18 मार्च को वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह के काफी करीब पहुंच गई थी. पुलिस ने अमृतपाल को पकड़ने के लिए नाका लगाकर चेकिंग भी शुरू कर दी थी. अमृतपाल अपने समर्थकों के साथ कई गाड़ियों का काफिला लेकर गुजरा तब पुलिस ने रोका भी लेकिन उसके काफिले में शामिल वाहन रुकने की बजाय बैरिकेड तोड़कर और तेज गति से भागने लगे.

पंजाब पुलिस ने तुरंत ही सभी थानों को घटना के संबंध में जानकारी दी और अमृतपाल के काफिले की चार गाड़ियों को पकड़ने का अलर्ट जारी कर दिया. पंजाब पुलिस की टीमें अमृतपाल के पीछे लग गईं. इसके बाद अमृतपाल ने मर्सिडीज से उतर ISUZU फिर ब्रेजा कार में सवार होकर एक साथी के साथ शाहकोट पहुंचा.

जालंधर से 50 किलोमीटर दूर मिली थी आखिरी लोकेशन

अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस को चकमा देने के लिए कई वाहन बदले, पगड़ी बदली और लंगर छकने के बाद अंत में बाइक पर सवार होकर भाग निकला था. अमृतपाल आखिरी बार जालंधर से 50 किलोमीटर दूर प्लेटिना बाइक पर ही सीसीटीवी में कैद हुआ था. इसके बाद उसकी कोई लोकेशन पंजाब पुलिस को नहीं मिली है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *